अजमेर, 06 अक्टूबर। विश्व की शाही रेल गाड़ियों में सम्मिलत पैलेस ऑन व्हील काशनिवार 8 अक्टूबर को ट्रायल दूर से शुभारंभ किया जाएगा।
आरटीडीसी के सचिव श्री मनीष फौजदार ने बताया कि आरटीडीसी द्वारा संचालित पैलेस ऑन व्हील्स के ट्रायल टूर का राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जयपुर से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। पैलेस ऑन व्हील 8 अक्टूबर को सायं 6 बजे अजमेर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। रेलवे स्टेशन अजमेर पर राजस्थान पर्यटन निगम विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री श्री धमेर्ंद्र राठौड़,जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं समाजसेवी कार्यकर्ताओं द्वारा ट्रेन का भव्य स्वागत कर गरिमा पूर्ण विदाई दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि शाही रेलगाड़ी पैलेस ऑन व्हील 8 अक्टूबर को अजमेर से उदयपुर के लिए रवाना होगी। उदयपुर से सवाई माधोपुर पहुंचेगी। पैलेस ऑन व्हील का नियमित दूर 12 अक्टूबर को दिल्ली से प्रारंभ होगा।पैलेस ऑन व्हील मेंपर्यटकों के लिए सुंदर सजावट और राजपूताना संस्कृति से सुसज्जित 14 डिब्बे है। इसमें लगभग 82 मेहमानों को भ्रमण कराया जा सकता है। यूनेस्को की सूची में शामिल विश्व धरोहर स्थलों एवं अन्य स्मारकीय संरचनाओं का भ्रमण कराया जाएगा। पैलेस ऑन व्हील दिल्ली से प्रारंभ होकर जयपुर, अजमेर, जोधपुर, जैसलमेर, चित्तौड़गढ,़ रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान, उदयपुर, भरतपुर पक्षी अभयारण्य एवं आगरा जैसे स्थानों को कवर करते हुए एक शाही यात्रा 8 दिन एवं 7 रात का कार्यक्रम प्रदान करेगी। इसके लिए देशी एवं विदेशी पर्यटकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।