Skip to content
The Desert Xpress
The Desert Xpress
  • होम
  • अजमेर
  • राजस्थान
  • देश
  • अजमेर उर्स
  • होम
  • अजमेर
  • राजस्थान
  • देश
  • अजमेर उर्स
Robbert by a boy disguised as girl
Robbert by a boy disguised as girl
Play Video

युवती के वेश में लूट करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे | The Desert Xpress

June 2, 2021
/
Satish

अजमेर के मार्टिंडल ब्रिज पर एक युवक लड़की का वेश बनाकर लोगों को लूटने का काम करता था जो बदकिस्मती से पुलिस के हत्थे चढ़ गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया मिली सूचना के मुताबिक एक युवक मार्टिंडल ब्रिज पर लड़की के वेश में आने जाने वाले लोगों से लिफ्ट मांगता था जैसे ही कोई ऐसी लिफ्ट देता था वे उनकी गाड़ी पर बैठ जाता था और कुछ दूर जाकर उनकी जेब काट लेता था इस दौरान वह लिफ्ट देने वाले व्यक्ति को पत्थर मारकर घायल भी कर देता था उसने इस तरह कई लोगों को अपना शिकार बनाया है सोमवार को भी उसने एक रेलवे कर्मचारी से लिफ्ट मांगी और कर्मचारी द्वारा लिफ्ट देने पर उसने उसकी जेब से ₹6000 निकाल लिए उसके बाद उसने कर्मचारी पर पत्थर से हमला कर दिया स्थानीय क्षेत्र वासियों का कहना है कि युवक रोज इसी तरह लड़की के वेश में मार्टिंडल ब्रिज पर बैठा रहता है शिकायत मिलने पर मार्टिंडल ब्रिज पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने उसे धर दबोचा इस दौरान युवक ने खुद को बचाने की काफी कोशिश की और काफी हंगामा किया लेकिन उसकी सारी कोशिशें नाकाम रही और पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया

Previous कोविड-19 माहमारी के बीच जिला पुलिस का विशेष अभियान निरन्तर जारी Next ब्रह्मा जी का मंदिर खुला आम श्रद्धालुओं के लिए
© 2023 The Desert Xpress • Built with GeneratePress
  • होम
  • अजमेर
  • राजस्थान
  • देश
  • अजमेर उर्स