पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर अजमेर स्थित उनके स्मारक पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन परिचय देते हुए अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय देश के महान नेताओं में से एक थे जो भारतीय जनता पार्टी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे दीनदयाल उपाध्याय ने गरीब परिवार मैं जन्म लेने के बाद भी जन सेवा का कार्य करते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई वही इस मौके पर मीडिया से रूबरू होते हुए भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रिय शील हाड़ा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भी सेवा ही समर्पण कार्यक्रम के तहत जन सेवा के कार्य किए जाएंगे और इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए आज और कल 2 दिन पोस्टकार्ड अभियान भी जारी रखा जाएगा

Play Video