अजमेर एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुनाव में विजय हासिल करने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर के अंबेडकर सर्किल पर इकट्ठा होकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया इस मौके पर शहर भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर प्रिय शील हाड़ा और वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व सभापति सुरेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि दलित तबके की महिला को राष्ट्रपति पद पर पहुंचाने का महान काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही कर सकते थे जो उन्होंने कर दिखाया द्रौपदी देवी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार के तौर पर चुन्नी का ही असर रहा कि उनके समर्थन में विरोधी पक्ष के नेताओं ने भी वोटिंग की द्रौपदी देवी मुर्मू ने अपने जीवन काल में ना सिर्फ भारतीय जनता पार्टी बल्कि आम जनता के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके राष्ट्रपति बनने पर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर आतिशबाजी करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया है