Skip to content
The Desert Xpress
The Desert Xpress
  • होम
  • अजमेर
  • राजस्थान
  • देश
  • अजमेर उर्स
  • होम
  • अजमेर
  • राजस्थान
  • देश
  • अजमेर उर्स

ग्रामीण ओलम्पिक खेल के दुसरे दिन भी हुई प्रतियोगिताए, ग्रामीणों की रही भागीदारी

August 30, 2022
/
Satish

अजमेर, 30 अगस्त। ग्रामीण खेलों के अन्तर्गत मंगलवार को दुसरे दिन भी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें ग्रामीणों ने भी अपनी भागीदारी निभाई।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री मेहंत स्वरूप माथुर ने बताया कि जिला कलक्टर श्री अंश दीप एवं पुलिस अधीक्षक श्री चूनाराम जाट ने मंगलवार को ग्राम पंचायत जोताया में आयोजित हो रही ग्राम पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता का अवलोकन किया। उन्होंने प्रतियोगियों के साथ खेलों के महत्व पर चर्चा की। उनके द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया गया। कब्बडी के मैच में दोनों दलों को खेल भावना जीवन में बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के अन्तर्गत पूरे जिले में प्रतियोगिताए आयोजित हुई। प्रतियोगिता में दुसरे दिन विभिन्न टीमों के मध्य खेल खेले गए। ग्राम पंचायत स्तर पर गठित टीमों ने जोश के साथ भाग लिया। खेल मैदान में प्रतिभागियों का एक दूसरे पर विजयी होने का जुनून देखते ही बन रहा था।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के साथ-साथ स्थानीय व्यक्तियों की भी पुरी भागीदारी रही। ग्रामीणों के दलों के मध्य भी रोचक मुकाबले हुए। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने लोक कलाओं की प्रस्तुती दी। इन पर दर्शक झूम उठे। कला जत्थों के द्वारा भी प्रस्तुतियां दी गई। प्रतियोगिताओं का आयोजन आगामी 2 दिनों में भी लगातार जारी रहेगा।

Previous जल संसाधन विभाग के अनुसार बांधो में पानी की स्थित Next नाबालिक भांजी की प्रेम कहानी के बीच आयी मौसी, उतारा मौत के घाट
© 2023 The Desert Xpress • Built with GeneratePress
  • होम
  • अजमेर
  • राजस्थान
  • देश
  • अजमेर उर्स