Skip to content
The Desert Xpress
The Desert Xpress
  • होम
  • अजमेर
  • राजस्थान
  • देश
  • अजमेर उर्स
  • होम
  • अजमेर
  • राजस्थान
  • देश
  • अजमेर उर्स
draupti devi congress
draupti devi congress
Play Video

मेयर पद के लिए द्रौपदी देवी कोली के नाम पर कांग्रेसी पार्षदों की आम सहमति

politics
/
February 2, 2021
/
Satish

अजमेर नगर निगम चुनाव संपन्न होने के बाद आज मेयर पद के लिए नामांकन भरा गया कांग्रेस में मेयर पद के लिए द्रौपदी देवी कोली के नाम पर कांग्रेसी पार्षदों की आम सहमति बनी है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने बताया की कांग्रेस के चुनाव प्रभारी शारदा कांत और एमएलए सादिक के साथ सभी पार्षदों के विचार विमर्श के बाद द्रौपदी कोली के नाम पर आम सहमति बनी है बाकी के दो अन्य पार्षद चंचल बेरवाल और पिंकी बालोटिया ने पार्टी के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लिया है। वही चुनाव प्रभारी शारदा कांत का कहना है कि कांग्रेस ने आत्म मंथन आत्म चिंतन के आधार पर द्रौपदी देवी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है उन्होंने दावा किया है की कॉन्ग्रेस मेयर का चुनाव जीतकर निगम में अपना बोर्ड बनाएगी गौरतलब है कि नगर निगम के चुनाव में इस बार बहुमत भारतीय जनता पार्टी को मिला है ऐसे में कांग्रेस का बोर्ड बनना मुश्किल नजर आ रहा है इसके जवाब में शारदा कांत ने कहा की पार्षदों का चुनाव जनता विकास के आधार पर करती है ऐसे में द्रौपदी देवी एक शिक्षित और सक्षम उम्मीदवार के साथ ही नगर निगम में साफ-सुथरी छवि रखती हैं इसीलिए उनका जीतना तय है

Previous लगातार तीसरी बार रिकॉर्ड मतों से जीते ज्ञान सारस्वत Next सुने मकान को चोरो ने बनाया निशाना
© 2023 The Desert Xpress • Built with GeneratePress
  • होम
  • अजमेर
  • राजस्थान
  • देश
  • अजमेर उर्स