Skip to content
The Desert Xpress
The Desert Xpress
  • होम
  • अजमेर
  • राजस्थान
  • देश
  • अजमेर उर्स
  • होम
  • अजमेर
  • राजस्थान
  • देश
  • अजमेर उर्स

हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी के सम्बन्ध में संभागीय आयुक्त ने ली बैठक

July 15, 2022
/
Satish
अजमेर, 15 जुलाई।आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों के सम्बन्ध में संभागीय आयुक्त श्री बी. एल. मेहरा द्वारा वीसी के माध्यम से शुक्रवार को समीक्षा की गई।
संभागीय आयुक्त श्री बी. एल. मेहरा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत सरकर द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला चलाई जा रही है। अगस्त माह में हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारे देश के गौरव का वाहक रहा है। भारतवासियों ने तिरंगे के लिए अनगिनत बलिदान दिए है। सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान आयोजित किया जाएगा। इसके आयोजन की तैयारियों के सम्बन्ध में संभाग की समीक्षा बैठक में विस्तृत चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में प्रत्येक ग्रामीण एवं शहरी परिवार तक तिरंगे की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के दौरान माइक्रो लेवल पर एक्शन प्लान बनाकर कार्य किया जाएगा। जनजागरूकता एवं चेतना पैदा करने के लिए वातावरण का निर्माण किया जाएगा। इसमें जिला परिषद एवं नगरीय निकायों सहित समस्त विभागों, प्रशासन, स्वयंसेवी संगठनों, संस्थाओं एवं स्वयं सहायता समूहों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में कार्य के सुचारू रूप से सम्पादित करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए। सम्पूर्ण अभियान की मॉनिटरिंग सम्बन्धित जिला कलक्टर द्वारा की जाएगी। समस्त जिला कलक्टर जिले के समस्त कार्यकारी विभागों एवं संस्थाओं के साथ तैयारी बैठक करके अभियान को सफल बनाना सुनिश्चित करेंगे। हर घर तिरंगा अभियान के दौरान जिले के अधिकतम घरों पर तिरंगा फहराना सुनिश्चित किया जाए। आवश्यकता के अनुसार ध्वज का निर्माण कर वितरण भी हो। समस्त प्रक्रिया के दौरान आदर्श ध्वज संहिता की पालना सुनिश्चित की जाए। फहराए जाने वाले प्रत्येक ध्वज की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। प्रत्येक ध्वज के वितरण से पूर्व उसका भौतिक सत्यापन आवश्यक रूप से किया जाए।
संभाग के समस्त जिलों के कलक्टर एवं जिला स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुडे। अजमेर कलेक्ट्रेट स्थित डीओआईटी वीसी रूम में जिला कलक्टर श्री अंश दीप, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अक्षय गोदारा, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री कैलाश चंद्र शर्मा, नगरीय निकाय विभाग के उपनिदेशक श्री आलोक गुप्ता, उपखण्ड अधिकारी श्री महावीर सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Previous फेसबुक पर चाइल्ड पोर्न अपलोड करने का आरोपी गिरफ्तार Next पूर्व मंत्री भदेल का सरकार पर निशाना, दस दिन अजमेर में था गौहर चिश्ती
© 2023 The Desert Xpress • Built with GeneratePress
  • होम
  • अजमेर
  • राजस्थान
  • देश
  • अजमेर उर्स