Skip to content
The Desert Xpress
The Desert Xpress
  • होम
  • अजमेर
  • राजस्थान
  • देश
  • अजमेर उर्स
  • होम
  • अजमेर
  • राजस्थान
  • देश
  • अजमेर उर्स

रेलवे म्यूजियम में आज से तीन दिन तक फ्री एन्ट्री

August 13, 2022
/
Satish

आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश भर मे आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है) इस महोत्सव मे अजमेर मण्डल भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर अपनी भागीदारी निभा रहा है | इसी कड़ी में रेल प्रशासन द्वारा मार्टिंडल ब्रिज के समीप स्थित रेल म्यूजियम में 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक तीन दिनों के लिए निशुल्क प्रवेश देने का निर्णय किया गया है| यद्यपि टॉय ट्रेन स:शुल्क रहेगी।

कल 786 तिरंगे होगे वितरित, निकलेगी तिरंगा रैली

अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के बाहर हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व निकलने वाली तिरंगा रैली में इस वर्ष 786 तिरंगे वितरित किए जाएंगे। रैली के संयोजक नवाब हिदायत उल्ला ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व मनाने के प्रति जन जागृति पैदा करने के लिए तिरंगा वितरण कार्यक्रम किया जाता है। जिसमें मदरसे के नन्हे मुन्ने बच्चे देशभक्ति के तराने गाते हैं। रैली रविवार दोपहर 12 बजे दरगाह के मुख्य द्वार के सामने से प्रारम्भ होगी।

Previous रेलवे स्टेशन पर पुलिस को देखकर छुपने लगा, तलाशी ली तो मिली 1 किलो अफीम Next स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
© 2023 The Desert Xpress • Built with GeneratePress
  • होम
  • अजमेर
  • राजस्थान
  • देश
  • अजमेर उर्स