Skip to content
The Desert Xpress
The Desert Xpress
  • होम
  • अजमेर
  • राजस्थान
  • देश
  • अजमेर उर्स
  • होम
  • अजमेर
  • राजस्थान
  • देश
  • अजमेर उर्स

पुष्कर नांद की श्री रामगुरु परमार्थ गौशाला में हुआ भव्य आयोजन

July 13, 2022
/
Satish

अजमेर, 13 जुलाई। गुरु र्पूणिमा के पावन अवसर पर बुधवार को पुष्कर के पास प्राचीन नांद गांव में हजारों गौ भक्तों ने गौ की सेवा और संवद्र्धन का संकल्प लिया। श्री रामगुरु परमार्थ आश्रम में आयोजित गुरु र्पूणिमा एवं दिव्य गौ पूजन र्कायक्रम में हजारों लोग जुटे।
पुष्कर के पास नांद गांव में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ऊर्जा एवं जल संसाधन मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि राज्य सरकार गौ संवद्र्धन के लिए कृत संकल्प है। राज्य में गौशाला सशक्तिकरण के लिए उनका अनुदान बढ़ाया गया है। छोटे और बड़े गौवंश के लिए दी जाने वाली अनुदान राशि में भी बढ़ोतरी की गई है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने गौ वंश विकास के लिए विशेष घोषणाएं की हैं। गौशालाओं का बिजली का बिल आधा किया गया है। जिला स्तर पर नंदी गौशालाओं की स्थापना की घोषणा की गई है।
उन्होंने कहा कि गौ सेवा सबसे बड़ी सेवा है। शास्त्रों में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। जीवन में गुरु का सर्वाधिक महत्व है। गुरु बिन ज्ञान प्राप्त नहीं होता। गुरु ही हैं जो हमारे जीवन पथ को आलोकित करते हैं। वर्तमान समय में युवा पीढ़ी को सही राह दिखाने के लिए गुरु का होना बेहद जरूरी है। उन्होंने क्षेत्रीय सरपंच एवं ग्रामीणों द्वारा विद्युत संबन्धित मांगों पर मौके पर ही अजमेर विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक श्री एन एस र्निवाण को निर्देश दिए।
नांद पवित्र स्थान, यहां से बड़ा संदेश जाएगा- श्री राठौड़
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री धमेर्ंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि नांद एक पवित्र और प्राचीन गांव है। गांव का उल्लेख शास्त्रों और पुराणों में भी मिलता है। यहां के शिव मंदिर, सरस्वती नदी और नन्दराय माता मंदिर की बड़ी मान्यता है। यहां से गौ सेवा संकल्प का पूरे समाज मे बड़ा और सकारात्मक संदेश जाएगा। यहां के खेतों, कुंओं तक के नाम भी श्रीकृष्ण के समरूपी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पुष्कर के चंहुमुखी विकास के लिए कृतसंकल्प होकर काम कर रही है। पुष्कर का अमृतसर की तर्ज पर विकास किया जाएगा।
श्री राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार गौवंश एवं गौशालाओं के विकास के लिए काम कर रही है। गौवंश की उन्नति के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि संत समाज सदैव से सदाचार, सादा जीवन उच्च विचार का संदेश देता रहा है। इस पर अमल किए जाने की आवश्यकता है। समाज का विकास सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी और आपसी पे्रमभाव से ही संभव है। यह मंच भी सामाजिक सद्भाव का प्रमाण है।
श्री रामगुरू परमार्थ गौशाला एवं आश्रम के महंत राजऋषि संत श्री समताराम महाराज ने गौ का महत्व समझाते हुए सभी को गौ संरक्षण, सेवा एवं संवद्र्धन का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में गौ का माता का रूप बताया गया है। हम गौ एवं वृक्ष की सेवा का संकल्प लें।
पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष श्री पवन गोदारा ने कहा कि समाज के सभी पूजनीय देवताओं और इतिहास पुरूषो ने गायों को संरक्षण दिया है। गायों का हम सभी को विशेष ध्यान रखना चाहिए ।
देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष श्री जोगेन्द्र अवाना ने कहा कि गुरू बिना उन्नति संभव नहीं है। गुरू एवं गौ का जीवन में विशेष महत्व है। उन्होंने दिव्य गौपूजन कार्यक्रम की सराहना की। केश कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री महेन्द्र गहलोत ने कहा कि गुरू ही जीवन में ब्रह्मा और संसार का ज्ञान देते हैं। गुरू बिन जीवन अंधकारमय है। हम यहां से गौवंश संरक्षण का संकल्प लेकर जाएं।
वंशावली आयोग के अध्यक्ष श्री राम सिंह राव ने कहा कि गुरू माया, मोह से बाहर निकालने वाले और अंधकार को दूर करने वाले हैं। राजस्थान वरिष्ठ नागरिक कलयाण बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री राजेश टंडन ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में तरक्की के लिए जरूरी है कि धैर्य बनाए रखें। उन्होंने गौपूजन कार्यक्रम को अनूठी पहल बताया। समाज सेवक श्री भंवर सिंह पलाड़ा ने कहा कि गौशाला का विकास आज समय की जरूरत है। गौसेवा सबसे बड़ी सेवा है।
कार्यक्रम में खान एवं गोपालन मंत्री श्री प्रमोद जैन भाया का सन्देश पढ़ कर सुनाया गया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक श्री महेन्द्र सिंह गुर्जर, पूर्व जिला प्रमुख श्री रामस्वरूप चौधरी आदि ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में अजमेर डेयरी अध्यक्ष श्री रामचंद्र चौधरी, पूर्व विधायक श्री जाकिर हुसैन सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Previous प्रशासन शहरों के संग अभियान कार्यशाला में डॉ. संधु ने दिए प्रो एक्टिव होकर कार्य करने के निर्देश Next विवादित वीडियो वायरल होने के बाद आदिल चिश्ती ने मांगी माफ़ी
© 2023 The Desert Xpress • Built with GeneratePress
  • होम
  • अजमेर
  • राजस्थान
  • देश
  • अजमेर उर्स