Skip to content
The Desert Xpress
The Desert Xpress
  • होम
  • अजमेर
  • राजस्थान
  • देश
  • अजमेर उर्स
  • होम
  • अजमेर
  • राजस्थान
  • देश
  • अजमेर उर्स

अजमेर शहर में शान से लहराया गणतंत्र दिवस पर तिरंगा

January 26, 2022
/
Satish

अजमेर. देश के 73 वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर बुधवार को शहर में तिरंगा फहराया गया। पटेल मैदान में जिला स्तरीय समारोह हुआ। कृषि मंत्री लालचंद कटारिया (lalchand kataria) ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। कोरोना संक्रमण (covid 19)चलते खेलकूद, शैक्षिक और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा शहर के शैक्षिक संस्थानों, सरकारी और नजी कार्यालयों, सामाजिक संस्थाओं और अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम हुए। विभिन्न स्थानों पर देशभक्ति गीत, नृत्य, और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रही।

पटेल मैदान में आयोजित समारोह (Republic Day) में कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान पुलिस, सीआरपीएफ, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड और अन्य टुकडिय़ों की मार्च पास्ट निकाली। संभागीय बी.एल. मेहरा, जिला कलक्टर अंशदीप, अजमेर रेंज के आईजी रूपिंदर सिंघ, एस.पी. विकास शर्मा और अन्य मौजूद रहे। इस दौरान अतिरिक्त कलक्टर ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया।
राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रसाला बावड़ी स्थित कार्यालय और स्वतंत्रता सेनानी भवन गोल चक्कर केसरगंज में स्वतंत्रता सेनानी शोभाराम गहरवार ने ध्वजारोहण किया। पंचशील नगर विकास समिति ए स्थित चाणक्य स्मारक पर भी तिरंगा (Republic Day)फहराया। दयानंद कॉलेज में प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत ने ध्वजारोहण कर प्रतिभाओं को सम्मानित किया।

कलक्टर अंशदीप ने कलक्ट्रेट और अपने निवास, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में अध्यक्ष प्रो. डी.पी. जारोली, बॉयज इंजीनियरिंग कॉलेज में प्राचार्य डॉ. रेखा मेहरा और महिला इंजीनियरिंग कॉलेज में डॉ. जे.के.डीगवाल ने ध्वजारोहरण किया। नगर निगम कार्यालय में महापौर बृजलता हाड़ा, अजमेर विकास प्राधिकरण कार्यालय में ध्वज फहराया।

Previous 26-27 जनवरी को कुछ ट्रेनें अजमेर स्टेशन पर नहीं आएंगी Next गौरी परिवार 76 साल से चढ़ा रहा अजमेर दरगाह उर्स में झंडा
© 2023 The Desert Xpress • Built with GeneratePress
  • होम
  • अजमेर
  • राजस्थान
  • देश
  • अजमेर उर्स