अजमेर : महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर के सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग के पी जी क्लब माइक्रो कंसर्न की ओर से माधवकर जागरुकता अभियान के अंतर्गत देश में आए दिन उभर रहे नए संक्रामक रोगों के प्रति जनजागरण के लिए अमर्तायन भवन में एक पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई I प्रदर्शनी में 50 से अधिक पोस्टर्स में कोरोना ,टोमेटो पाक्स ,मंकी पाक्स ,और लान्गिया वायरस जैसे मनुष्यों के रोगों और लम्पी स्किन और अफ्रीकन स्वयाईन ,फीवर जैसे पशुओ के रोगों के विस्तृत जानकारी दी
जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के डॉ. मुकुल भोरसिया ने टोमोटो पॉक्स, मंकी पॉक्स,और लान्गिया वायरस जैसे मनुष्यों के रोगों से बचाव और इनसे सावधान रहने के उपाए बताए। माइक्रो बॉयोलोजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.आशीष भटनागर ने नए रोगों के रोकथाम के लिए अपनाई जाने वाली रणनीति के बारे में विस्तृत जानकारी दी I नवनीत छाबडा ने क्लब की गतिविधियों के बारे में बताया। प्रो. मोनिका भटनागर ने सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग की उपलब्धियों और विशेषताओं के बारे में प्रकाश डाला I प्रदर्शनी के पोस्टर्स का रिटायर्ड प्रो.प्रवीण माथुर और प्रो. सुभाष चन्द्र शर्मा द्वारा अवलोकन किया गया। उन्होंने छात्रों के प्रयासों की सराहना की।
यूनिवर्सिटी मीडिया सेन्टर के मदन मीणा ने बताया कि पोस्टर प्रदर्शनी में स्वेता मंगल एवं संस्कर्ती दाधीच प्रथम और रिया चकार्वती को द्वितीय एवं नवनीत कौर को तृतीय पुरस्कार दिया गया। पोस्टर्स प्रदर्शनीअपरान्ह 2 बजे से 4 बजे तक सामान्य जन के लिए 2 अक्टूबर तक खुली रहेगी। मंच का संचालन रिया चक्रवती ने किया I