Skip to content
The Desert Xpress
The Desert Xpress
  • होम
  • अजमेर
  • राजस्थान
  • देश
  • अजमेर उर्स
  • होम
  • अजमेर
  • राजस्थान
  • देश
  • अजमेर उर्स

अध्यक्ष डॉ. अर्चना शर्मा ने देखी समाज कल्याण से जुड़ी संस्थाओं की व्यवस्थाएं

April 26, 2022
/
Satish
अजमेर, 26 अप्रैल। राजस्थान राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. अर्चना शर्मा ने मंगलवार को समाज कल्याण से सम्बन्धित विभिन्न संस्थाओं का अवलोकन कर व्यवस्थाएं देखी।
राजस्थान राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. अर्चना शर्मा मंगलवार को अजमेर जिले के प्रवास पर रही। इन्होंने यहां समाज कल्याण से सम्बन्धित संस्थाओं का अवलोकन किया। इन संस्थाओं की व्यवस्थाओं तथा आवश्यकताओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। संसाधनों की आवश्कताओं की पूर्ति के सम्बन्ध में अधिकािरयों के साथ विचार विमर्श किया। स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केन्द्र के अध्यक्ष श्री मुमताज मसीह के साथ समाज कल्याण के सम्बन्ध में चर्चा की। श्री महेन्द्र सिंह रलावता एवं श्री विजय जैन ने अजमेर जिले में संचालित योजनाओं के बारे में बताया। स्वयंसेवी संस्था राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास के द्वारा डॉ. शर्मा को संस्था की वार्षिक रिपोर्ट से अवगत कराया गया। जवाहर फाउण्डेशन के श्री शिव कुमार बंसल ने बोर्ड के साथ स्वयंसेवी संस्था के रूप में कार्य करने की मंशा जाहिर की।
डॉ. शर्मा ने राजकीय बालिका गृह का निरीक्षण किया। यहां निवासित बालिकाओं के साथ चर्चा की। बालिका गृह में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। अधीक्षक सुश्री अदिती माहेश्वरी ने बालिकाओं को दी जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी दी। यहां डॉ. अर्चना शर्मा ने पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया।
नारी निकेतन के निरीक्षण के दौरान आवासिनियों के साथ डॉ. अर्चना शर्मा ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान महिलाओं ने सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के प्रति आभार जताया। यहां निवासित 18 से 45 साल की महिलाओं के साथ बातचीत में महिलाओं में नारी निकेतन को स्वयं का घर बताया।
डॉ. अर्चना शर्मा ने शिशु गृह का भी अवलोकन किया। शिशु गृह के बच्चों ने हाथी राजा और चिड़िया रानी की कविताएं सुनाई। बच्चों ने उत्साह के साथ आगन्तुकों का अभिवादन किया। यह उनको शिशु गृह में दिए जा रहे संस्कारों की झलक दिखलाता है। बच्चों के पालन पोषण से समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष संतुष्ट नजर आई। उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ताआें से यहां नियमित आकर बच्चों के साथ समय गुजारने की अपील की।
स्वयंसेवी संस्था मां माधुरी बृज वारिस सेवा सदन द्वारा संचालित अपना घर आश्रम की व्यवस्थाओं का भी समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष डॉ. अर्चना शर्मा द्वारा पर्यवेक्षण किया गया। यहां निराश्रित व्यक्तियों की सेवा देखकर डॉ. शर्मा अभिभूत हो गई। श्री भगवान शर्मा ने निराश्रित व्यक्तियों की सेवा तथा उन्हें अपने मूल घर पहुंचाने की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। संस्था को आवश्यकता के अनुरूप संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
पुष्कर स्थित वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग व्यक्तियों के साथ संवाद किया गया। उनकी आवश्यकताओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर उन्हें पूर्ण करने का आश्वासन दिया। इसी प्रकार पुष्कर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के छात्रावास का भी अवलोकन किया गया। छात्रावास की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। विद्यार्थियों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सम्बन्धित अधिकारी एवं कार्मिकों को निर्देश प्रदान किए।
राजस्थान राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. अर्चना शर्मा ने कहा कि अजमेर प्रवास के दौरान विभिन्न समाज कल्याण से जुड़ी संस्थाओं का अवलोकन किया गया। इस दौरान सामने आई कमियों को दूर करने के लिए उच्च स्तर पर प्रयास किया जाएगा। विभिन्न संसाधन उपलब्ध कराने के लिए गैर सरकारी संगठनों को भी जोड़ा जाएगा। राज्य में समाज कल्याण बोर्ड का संचालन वंचित वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए हो रहा है। इसका उद्देश्य राज्य सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा करना है। इससे वंचित वर्ग को सुविधाएं प्राप्त होगी।
उन्हाेंने कहा कि समाज कल्याण बोर्ड लोक कल्याणकारी राज्य की मंशा के अनुरूप जन-जन तक योजनाओं को पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। इसी को ध्यान में रखकर सरकार द्वारा इस वर्ष का बजट पेश किया गया है। इसमें लोक कल्याण की भावना को आगे रखा गया है। वर्तमान बजट अतुलनीय एवं सर्वस्र्पशी है। सरकार प्रत्येक व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में सिलोकोसिस पीड़ित व्यक्तियों के लिए योजनाएं संचालित हो रही है। ये योजानाएं राजस्थान में अनुठी है। नशा मुक्ति तथा नवजीवन योजना के माध्यम से बड़े स्तर पर पुनर्वास हुए हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए हाट बाजार चलाए जा रहे हैं। महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उडान योजना संचालित की जा रही है। सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स की संख्या में बढ़ोतरी हुई हैं।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग केे उपनिदेशक श्री प्रफुल्ल चंद्र चौबीसा, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री विशाल सिंह, सहायक निदेशक बाल अधिकारिता श्रीमती रूची मौर्य, मूक बधिर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संत कुमार तथा मूक बधिर विद्यालय कोटड़ा के श्री पी.के. वर्मा, सम्प्रेषण गृह के अधीक्षक श्री अभिषेक गुजराती सहित अनुपम शर्मा, प्रियदर्शनी भटनागर, रागनी चतुर्वेदी, मनीषा मीणा, इन्द्रा सुनिया, अशरफ बुलंद, अतुल अग्रवाल, मनीष सैन, सोना धनवानी, कशिश बयला, अनिल कश्यप, जहीर अब्बास, पवन मेघवंशी, महेश चौहान, राजेन्द्र गोयल एवं दिनेश पारवानी उपस्थित थे
Previous 23 कार्यालयों का औचक निरीक्षण, 30 कर्मचारी गैरहाजिर Next एडीए ने भूखण्डों के नीलामी से कमाए 10.35 करोड़
© 2023 The Desert Xpress • Built with GeneratePress
  • होम
  • अजमेर
  • राजस्थान
  • देश
  • अजमेर उर्स