Skip to content
The Desert Xpress
The Desert Xpress
  • होम
  • अजमेर
  • राजस्थान
  • देश
  • अजमेर उर्स
  • होम
  • अजमेर
  • राजस्थान
  • देश
  • अजमेर उर्स

ग्रामीण ओलम्पिक खेल, जिला कलक्टर ने अरड़का में लिया तैयारियों का जायजा

August 23, 2022
/
Satish

अजमेर, 23 अगस्त। ग्रामीण ओलम्पिक खेलों की तैयारियों का मंगलवार को जिला कलक्टर श्री अंश दीप ने जायजा लिया।
जिला कलक्टर श्री अंश दीप ने राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों की तैयाररियों का जायजा लिया। उन्होंने अरड़का ग्राम में तैयारियों के संबंध में कार्मिकों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि इन खेलों का उद्देश्य ग्राम स्तर पर खेल प्रतिभाओं की खोज करना है। इसमें कबड्डी, बालक वर्ग शूटिंग वॉलीबोल, टेनिस बॉल क्रिकेट, बालिका वर्ग खो-खो, वॉलीबॉल तथा हॉकी के खेल शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं ग्राम पंचायत स्तर पर 29 अगस्त को हो रही है। इनकी समस्त व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर ली जाए। खिलाड़ियों के पूर्वाभ्यास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता हैं। ग्रामीण ओलंपिक खेल आयोजन समिति द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर समस्त खेलों के लिए दलों का गठन कर पूर्वाभ्यास करवाए जा रहे हैं। खेल गतिविधियों के साथ-साथ जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने चाहिए।

Previous गुजरात चुनावी तैयारियों के साथ दावेदारों पर हुई चर्चा Next लम्पी स्किन डिजीज के अब तक लगाए 44 हजार से अधिक टीके
© 2023 The Desert Xpress • Built with GeneratePress
  • होम
  • अजमेर
  • राजस्थान
  • देश
  • अजमेर उर्स