Skip to content
The Desert Xpress
The Desert Xpress
  • होम
  • अजमेर
  • राजस्थान
  • देश
  • अजमेर उर्स
  • होम
  • अजमेर
  • राजस्थान
  • देश
  • अजमेर उर्स
Play Video

कृष्णमय हुआ अजमेर शहर, झांकियां व महारास रहा आकर्षण का केन्द्र

August 20, 2022
/
Satish

अजमेर : भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव शहर में धूमधाम से मनाया गया। गुरुवार रात घड़ियों में 12 बजते ही मंदिरों में कन्हैया के जयकारे गूंजने लगे। भक्तों ने कान्हा के विभिन्न रूप स्मरण करते हुए विविध नामों से जयघोष करते हुए खुशी जताई। मंदिरों में भगवान कृष्ण जन्म के साथ ही घंटे, शंख व घड़ियाल बज उठे तथा आरती गूंजने लगी। रात 12 बजे बाद पूरा शहर श्रीकृष्णमय हो गया। हर जगह कृष्ण नाम गूंज रहा था। आरती के बाद प्रसाद पाने के लिए मंदिरों में देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इससे पूर्व मंदिरों व सार्वजनिक स्थानों पर झांकियां सजाई। कृष्ण का नयनाभिराम श्रंगार किया गया। कृष्ण चरित्र के विविध प्रसंग उजागर करने वाली झांकियां आकर्षण का खास केंद्र रहीं। भगवान को माखन मिश्री का भोग अर्पण किया गया। नगर निगम की ओर से आनासागर के रामप्रसाद घाट पर जन्मोत्सव का आयोजन किया गया।

Previous त्यौहार व चुनाव में होंगे सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त:एसपी ने ली समीक्षा बैठक Next कपड़े से भरी दुकान में हुई चोरी,CCTV में कैद हुआ चोर युवक
© 2023 The Desert Xpress • Built with GeneratePress
  • होम
  • अजमेर
  • राजस्थान
  • देश
  • अजमेर उर्स