Skip to content
The Desert Xpress
The Desert Xpress
  • होम
  • अजमेर
  • राजस्थान
  • देश
  • अजमेर उर्स
  • होम
  • अजमेर
  • राजस्थान
  • देश
  • अजमेर उर्स
Play Video

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना करते हुए किया शाही स्नान

November 18, 2021
/
Satish

विश्व प्रसिद्ध पुष्कर के धार्मिक मेले के दौरान गुरुवार को ब्रह्म चौदस के पवित्र अवसर पर संपूर्ण मानव जाति के कल्याण और देशभर में खुशहाली की कामना लेकर सैकड़ों साधु संतों ने ब्रह्म मुहूर्त में 17वां शाही स्नान किया सेन भक्ति पीठ से सेनाचार्य अचलानंद आचार्य राम रमैया आश्रम के रामदयाल महाराज की अगुवाई में सभी आश्रमों के साधु संत और महंत गाजे-बाजे के साथ सप्त ऋषि घाट पहुंचे जहां पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ ने उनका स्वागत किया इसके बाद सभी साधु संतों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना करते हुए शाही स्नान किया इस दौरान श्रद्धालुओं ने सभी संत महात्माओं का शॉल पहनाकर सम्मान किया इस मौके पर सभी ने सेनाचार्य अचलानंद महाराज के सानिध्य में पुष्कर और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया इसके बाद सभी संत पुष्कर सरोवर की परिक्रमा कर अपने आश्रम और मठों की ओर अग्रसर हो गए कल पुष्कर में पूर्णिमा का महत्व आयोजित किया जाएगा जिसमें देश भर से आए श्रद्धालु पवित्र सरोवर में आस्था की डुबकी लगाएंगे

Previous किशनगढ़ के रिहायशी इलाके में अलसुबह कबाड़ी के गोदाम में लगी भयंकर आग Next अन्तरार्ष्टीय पुष्कर मेला 2021 के लिए 70 गाडियां रोडवेज ने की शुरु
© 2023 The Desert Xpress • Built with GeneratePress
  • होम
  • अजमेर
  • राजस्थान
  • देश
  • अजमेर उर्स